Showing posts with label गुरु पूर्णिमा. Show all posts
Showing posts with label गुरु पूर्णिमा. Show all posts

Sunday, 21 July 2024

गुरु पूर्णिमा विशेष हाइकु : डॉ. शैलेष गुप्त 'वीर'


गुरु पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर अपने शोध-गुरु कीर्तिशेष पुरातत्त्वविद् प्रो. एस. एन. मिश्र जी को विनयपूर्वक समर्पित कुछ हाइकु:-

जड़ से जीव
मूढ़ से मतिमान् 
गुरु महिमा।

उसने छुआ
धरती से आकाश
गुरु की कृपा।

जाग्रत हुए 
श्रद्धा और विवेक 
गुरु आशीष।

विस्मित जग
आदमी हुआ हीरा
गुरु का स्पर्श।

गगन छोटा
प्रतिभा के सम्मुख 
गुरु-सानिध्य।

-  डॉ. शैलेष गुप्त 'वीर'
18/17, राधा नगर, फतेहपुर (उ. प्र.)
पिन कोड- 212601
ईमेल- veershailesh@gmail.com

Monday, 3 July 2023

गुरु महिमा/गुरु पूर्णिमा विशेष हाइकु : डॉ. शैलेष गुप्त 'वीर'

पाकर ज्ञान 
मूढ़ बने विद्वान 
गुरु महान।

गुरु प्रेरणा
सिखाती सदा प्रेम
मिटती घृणा।

गुरु ने छुआ 
एक कण धूल का
अम्बर हुआ।

बढ़ी गरिमा
बौना हुआ विशाल 
गुरु महिमा।

शिष्य ज्यों नौका
गुरु ज्यों पतवार
लगाता पार।

नीचे गगन 
शिखर पर शिष्य 
गुरु मगन।

© डॉ. शैलेष गुप्त 'वीर'
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)